नई दिल्ली। इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज भी भारत नहीं लाया जा सकेगा। छोटा राजन को भारत में लाने की तैयारियां हालंकि पूरी हो चुकी हैं लेकिन बाली में ज्वालामुखी फटने के कारण स्थानीय एयरपोर्ट आज भी बंद हैं जिसके चलते छोटा राजन को आज भी भारत नहीं लाया जाएगा।
बता दें कि भारत आने पर राजन को दिल्ली में रखा जाएगा या मुंबई इस पर अभी संस्पेंस बना हुआ है। छोटा राजन पर मुंबई में सबसे अधिक मामले दर्ज हैं इसलिए संभावना है कि उसे मुंबई की ऑर्थर जेल में रखा जाए। छोटा राजन को दाऊद की गैंग से संभावित खतरे को देखते हुए उसे अंडा सेल में रखा जा सकता है। जहां पर आतंकवादी अजमल कसाब को रखा गया था।
इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज भारत लाया जा सकता है। छोटा राजन को भारत में लाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
No comments:
Post a Comment