नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली और धनतेरस से पहले सोने से जुड़ी 3 स्कीम आज लॉन्च करेंगे। इस मौके पर अशोक चक्र वाले भारतीय सोने के सिक्कों के अलावा गोल्ड मोनेटाइजेशन और गोल्ड बांड स्कीम भी लॉन्च की जाएगी। इस स्कीम के तहत 5 और 10 ग्राम के सोने के सिक्कों के अलावा 20 ग्राम का गोल्ड बार भी उपलब्ध रहेगा।
उम्मीद के मुताबिक एमएसटीसी स्टोर के जरिए 5 ग्राम के 15 हजार, 10 ग्राम के 20 हजार और 20 ग्राम के 3750 बार बेचे जाएंगे। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत भारतीय नागरिकों को निवेश करने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत 30 ग्राम से ज्यादा सोना जमा कराया जा सकता है। जमा कराए गोल्ड पर ढाई प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। इस स्कीम के तहत घरों या बैंक के लॉकर में रखे सोने पर ब्याज के रूप में अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी।
नरेंद्र मोदी दीपावली और धनतेरस से पहले सोने से जुड़ी 3 स्कीम आज लॉन्च करेंगे। इस मौके पर अशोक चक्र वाले भारतीय सोने के सिक्कों के अलावा गोल्ड मोनेटाइजेशन और गोल्ड बांड स्कीम भी लॉन्च की जाएगी।
No comments:
Post a Comment