Thursday, 25 February 2016

जाट आंदोलन: 'यौन हिंसा के बारे में पत्र, ईमेल से बताएं'

Image copyrightAP
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा कि जाट आंदोलन के दौरान कथित यौन शोषण की शिकार हुई महिलाएं घटना के बारे में चीफ़ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट को पत्र, ईमेल या किसी रिश्तेदार के ज़रिए सूचित कर सकती हैं.
अदालत ने ये आदेश अख़बार ट्रिबियून में छपी एक खबर का संज्ञान लेते हुए दिया है.
Image copyrightAFP
इस अखबार में ये एक रिपोर्ट छपी थी कि जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के नजदीक मूर्थल इलाके में महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था.
अखबार के मुताबिक पीड़ित महिलाएं डर के मारे सामने नहीं आ रही हैं और उन्हें पुलिस ने भी इस मामले में चुप रहने को कहा था.
Image copyrightREUTERS
अदालत ने गृह सचिव और डीजीपी को इस मामले में अलग से रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुए जाट आंदोलन में 10 दिनों में ख़ासी हिंसा हुई और 28 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस दौरान आगजनी से राज्य को करीब 1800 से 3400 करोड़ तक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
अदालत ने इस आंदोलन के दौरान लोगों की संपति को हुए नुकसान, इंशोरेंस के पैसे के भुगतान और यौन शोषण के मामलों में मदद के लिए डेस्क बनाने का भी आदेश दिया है.

No comments:

Post a Comment