Wednesday, 6 January 2016

उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया

Image copyrightgeo eye
उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने अपने पहले हाइड्रोजन बम का सफलतापूर्व परीक्षण किया है .
उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल ने इस खब़र की पुष्टि करते हुए कहा कि परीक्षण सुबह 10 बजे किया गया.
इससे पहले, अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने उत्तर कोरिया में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के 'झटके' रिकॉर्ड किए थे.
Image copyrightKCNA
हालांकि दक्षिण कोरिया के मौसम विभाग के मुताबिक़ इन 'झटकों' की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 थी.
जिस जगह पर ये झटके रिकॉर्ड किए गए हैं, वो उस जगह के पास है जिसका इस्तेमाल पहले परमाणु परीक्षण के लिए किया जाता था.
चीन और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक़, "इस तरह के संकेत हैं कि इसकी वजह प्राकृतिक नहीं है. इसका मतलब ये निकाला जा सकता है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया हो."
उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उनImage copyrightAP
दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ उनके देश के मंत्रियों ने एक आपात बैठक बुलाई है.
माना जाता है कि 2006 से लेकर अब तक उत्तर कोरिया ने पुनगेई-री परीक्षण स्थल में 3 बार भूमिगत परमाणु परीक्षण किए हैं.
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण का असर जापान के शेयर बाज़ार पर भी दिखा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ जापान के निक्केई शेयर सूचकांक में बुधवार दोपहर तक 1.7 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

No comments:

Post a Comment