नई दिल्ली । निर्भया के परिजनों ने केंद्र सरकार से एक महीने में तीन मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर मौन व्रत और समता स्थल के बाहर तीन मांगों को पूरा करने के लिए धरना दिया। परिजनों ने कहा कि ४ मांगों में से एक पूरी हो चुकी हैं, लेकिन जब तक तीन अन्य मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। महात्मा गांधी की समाधि पर निर्भया की मां आशा और पिता बद्री सिंह ने धरने के दौरान मौन व्रत रखा। आशा सिंह ने समता स्थल के बाहर कहा कि हमारी बेटी को इंसाफ नहीं मिला है। हमारी मांग है कि ऐसे जघन्य अपराधों के लिए उम्र नहीं, बल्कि कर्मों के आधार पर फांसी दी जानी चाहिए। निर्भया जैसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द निपटारा होना चाहिए। ताकि दोषी को उसके गुनाहों की सजा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट न होने के चलते हमारा मामला लंबित पड़ा है। इसके अलावा निर्भया फंड से निर्भया फोरेसिंक लैब का निर्माण किया जाए। इस मौके पर एबीवीपी के साकेत बहुगुणा समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे है।
No comments:
Post a Comment