Sunday, 20 December 2015

Photos: पिया बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की उर्वशी रौतेला शीर्ष 15 में भी नहीं पहुंच पाईं

Photos: पिया बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की उर्वशी रौतेला शीर्ष 15 में भी नहीं पहुंच पाईं
मिस यूनिवर्स 2015, पिया अलोंजो
लॉस वेगास: फिलीपींस की पिया अलोंजो मिस यूनिवर्स चुन ली गई हैं। अमेरिका के लॉस वेगास शहर में हुए 64वें मिस यूनिवर्स 2015 कार्यक्रम में उन्होंने यह ताज हासिल किया। फाइनल राउंड में अमेरिका, फिलीपींस और कोलंबिया की ब्यूटी क्वींस पहुंची थीं। अमेरिका की ओलाविया जॉर्डन सेकेंड रनरअप और कोलंबिया की  Ariadna Guiterrez पहली रनरअप रहीं। भारत की उर्वशी शीर्ष 15 में भी स्थान नहीं बना पाईं।उर्वशी रौतेला हुईं बाहर 
मिस यूनिवर्स 2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही उर्वशी रौतेला प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। भारतीय अभिनेत्री एवं मॉडल उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर स्वयं को सबसे कम उम्र में सर्वाधिक सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बताया था।

शीर्ष 15 में भी स्थान नहीं बना पाई उर्वशी
उर्वशी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के शीर्ष 15 में भी स्थान नहीं बना पाई। उर्वशी ने 2009 में मात्र 15 वर्ष की आयु में 'मिस टीन इंडिया' का खिताब जीता था। इसके दो साल बाद उन्होंने 'मिस एशियन सुपरमॉडल' और 'मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल' के खिताब अपने नाम किए।

मिस यूनिवर्स इंडिया का जीता था खिताब
साल 2012 में उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता, लेकिन उम्र विवाद की वजह से उन्हें इस खिताब से हाथ गंवाना पड़ा था। गौरतलब है कि आखिरी बार 15 साल पहले भारत की लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स खिताब जीता था। इसके बाद कोई भारतीय सुंदरी इस खिताब को जीतने में सफल नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment