नईदिल्ली। रमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता और वर्तमान में एम्स में उप सचिव के पद पर कार्यरत संजीव चतुर्वेदी जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिंवद केजरीवाल के ऑफिसर ऑन स्पेशल डयूटी(ओएसडी) बन सकते हैं। वेंâद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने वेंâद्र सरकार को उनकी नियुक्ति के लिए पांच जनवरी तक का समय दिया है। दिल्ली सरकार में चतुर्वेदी की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए र्कािमक एवं प्रशिक्षण (डीओपीटी) और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के विभाग को निर्देश जारी किया गया है। केजरीवाल ने १६ फरवरी को पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखकर चतुर्वेदी को उनका ओएसडी बनाने की बात कही थी। केजरीवाल ने पिछले साल वेंâद्र से दरख्वास्त की थी कि चतुर्वेदी को प्रख्यात मेडिकल संस्था का चीफ विजिलेंस ऑफिसर बनाया जाए लेकिन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने उन्हें इस पद के योग्य नहीं बताया था।
No comments:
Post a Comment