संसद में बुधवार को २००२ हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बरी होने का fिजक्र हुआ। बिहार के दरभंगा से बीजेपी सांसद र्कीित आजाद ने अपनी दलीलों में आश्चर्य जताते हुए यह सवाल उठाया कि क्या हिट एंड रन केस में गाड़ी हिरण चला रहा था? र्कीित आजाद ने कहा, ‘कोर्ट में हम आजकल ऐसे केस देख रहे हैं जिसमें एक व्यक्ति हिरण को मारने के आरोप में जेल जाता है और आदमी कुचलने के मामले में बरी हो जाता है। हमारी न्यायिक व्यवस्था की यह हालत हो गई है।’ सांसद ने कहा, ‘मैं किसी के बारे में गलत नहीं बोल रहा हूं। मैं किसी जज के बारे में भी गलत नहीं बोल रहा, लेकिन मैं उन निर्णयों के बारे में बोल रहा हूं। एक गरीब आदमी मर जाता है और कोई सांस तक नहीं लेता उसके बारे में। यहां तक कि यह भी पता नहीं चल पाता कि ‘कहीं हिरण तो गाड़ी नहीं चला रहा था।’
उन्होंने कहा कि हमें न्यायिक व्यवस्था को सुधारना होगा और उसकी दक्षता को बढ़ानी होगी। आजाद ने कहा, ‘अगर आप कानून जानते हैं तो आप अच्छे वकील हैं.. लेकिन अगर आप जज को जानते हैं तो आप महान वकील है। बीजेपी सांसद ने आईएएस और आईपीएस की तर्ज पर इंडियन ज्यूडिशियल र्सिवस की सलाह दी। बीजेपी सांसद के अलावा शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने भी सवाल उठाते हुए कहा, ‘न्यायिक व्यवस्था ऐसी है कि सलमान खान १२ साल बाद छूट जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि उस रात जो घटना हुई उसके लिए कौन जिम्मेदार है। किसी ने इस बात का पता लगाने की कोशिश नहीं की।’ राउत ने कहा कि समय की मांग है कि व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाए।

No comments:
Post a Comment