Tuesday, 29 December 2015

मजबूती के साथ खुले बाजार

– सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, मिडवैâप में भी खरीदारी
मुंबई। मिलेजुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में सुस्ती देखने को मिली और बाजार की शुरुआत सपाट स्तरों पर ही देखने को मिली, लेकिन शुरुआती कारोबार में आगे बढ़ने के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में बीएसई का ३० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ७२ अंक की मजबूती के साथ २६,१०६ के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का ५० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी ११.५ अंक बढ़कर ७,९३६.५ के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडवैâप और स्मॉलवैâप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का मिडवैâप १०० इंडेक्स ०.३ फीसदी की बढ़त के साथ १३,३९० के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलवैâप इंडेक्स ०.४ फीसदी बढ़कर ११,८३० के स्तर पर पहुंच गया है। एनर्जी, इंप्रâा और फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी के एनर्जी इंडेक्स में ०.५ फीसदी, इंप्रâा इंडेक्स में ०.५ फीसदी और फार्मा इंडेक्स में ०.५ फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि आईटी और बैंिंकग शेयरों में मामूली बिकवाली दिख रही है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में ०.२५ फीसदी गिरावट आई है। बैंक निफ्टी ०.१ फीसदी गिरकर १६,९६५ के स्तर पर आ गया है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान एनटीपीसी, अदानी पोट्र्स, जी एंटरटेनमेंट, एचडीएफसी, ल्युपिन और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयरों में २-०.८ फीसदी की मजबूती आई है। हालांकि केर्न इंडिया, ओएनजीसी, वेदांता, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया, टीसीएस और डॉ रेड्डीज जैसे दिग्गज शेयरों में १.५-०.२ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। मिडवैâप शेयरों में स्टरलाइट टेक, एमएमटीसी, एचएमटी, ३एम इंडिया और ईआईएच सबसे ज्यादा ३.५-१.९ फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलवैâप शेयरों में बिन्नी, गोकुल रिफॉइल्स, कामा होिंल्डग्स, ओरिकॉन एंटरप्राइजेज और वैâाqप्लन लैब्स सबसे ज्यादा ९.२५-४ फीसदी तक बढ़त दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment