Friday, 4 December 2015

'अरबों डॉलर के ख़ज़ाने' से लदा जहाज़ मिला

कोलंबिया में ख़ज़ाने से लदे स्पेन के ऐतिहासिक जहाज़ का मलबा मिला है. उम्मीद है कि इस ख़ज़ाने की कीमत अरबों डॉलर हो सकती है.
कोलंबिया के राष्ट्रपति ख़ुआन मैनुअल सैंतोस ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सेन जोस जहाज़ का मलबा मिल गया है.
उन्होंने लिखा है, ''बड़ी ख़बर है, हमें पुराना जहाज़ सेन जोस मिल गया है! इस पर अधिक जानकारी शनिवार को कार्टाहेना में एक प्रेस कांफ्रेंस में दी जाएगी.''
साल 1708 में 'स्पैनिश उत्तराधिकार युद्ध' के दौरान इस जहाज़ को ब्रितानी जहाज़ों ने डुबो दिया था.
माना जा रहा था कि इस जहाज़ में पन्ना, सोने और चांदी के सिक्के भरे हुए थे.

No comments:

Post a Comment