अमरीका सिंगापुर में अपने कुछ जासूसी विमानों को तैनात कर रहा है.
माना जा रहा है कि साउथ चाइना सी में चीन की दावेदारियों को देखते हुए अमरीका ने ये फ़ैसला किया है. ये विमान एक हफ़्ते तक सिंगापुर में रहेंगे.
वॉशिंगटन में सोमवार को हुई बैठक में अमरीकी रक्षा मंत्री ऐश कार्टर और सिंगापुर के रक्षा मंत्री नग इंग हेनने के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
अमरीकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सिंगापुर में निगरानी करने वाले और पी-8 पोसेडन विमान तैनात हो सकते हैं.
अमरीकी विमानों की तैनाती पर चीन नाराज़गी जता सकता है. साउथ चाइना सी में क्षेत्रीय दावे के मुद्दे पर चीन का अमरीका से मतभेद है.
पिछले महीने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सभी देशों से आह्वान किया था कि वे समुद्र में कृत्रिम द्विपों के निर्माण और वहां सेना भेजने से बचें.
दक्षिण चीन सागर में चीन के अलावा वियतनाम, फिलीपीन्स, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई भी दावा करते हैं.
अमरीका इन पांचों देशों के साथ अपने रक्षा संबंध मजबूत करने का काम कर रहा है.
No comments:
Post a Comment