Friday, 25 December 2015

पाकिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

०दाऊद इब्राहिम का केक खाने पाकिस्तान गये प्रधानमंत्री मोदी :त्यागी
लाहौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान से लौटते वक्त शुक्रवार सायं पाकिस्तान के लाहौर पहुंचे जहां पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए विमानतल पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गौरतलब है कि पाकिस्तान जाने वाले श्री मोदी भारत के चौथे प्रधानमंत्री है। मालूम हो कि आज शरीफ का जन्मदिन है, जिसको लेकर उन्हें मोदी पहले ही बधाई दे चुके हैं। समझा जाता है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को गहराई व आत्मीयता देने के लिए मोदी लौटते वक्त लाहौर में नवाज शरीफ से प्रत्यक्षत मिलकर उन्हें बधाई देंगे। पीएम मोदी के दौरे के चलते पूरे लाहौर में हाई अलर्ट जारी किया जारी किया गया है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए लाहौर एयरपोर्ट इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मोदी २ घंटे तक लाहौर में रहेंगे और फिर दिल्ली रवाना होंगे। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि पाकिस्तानी मीडिया को भी नहीं पता था कि मोदी शुक्रवार लाहौर आने वाले हैं। उधर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की लाहौर प्रवास पर विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अण्डरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का केक खाने पाकिस्तान जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने पाक पीएम को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री आज उनसे लाहौर में मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कहा कि पीएम नवाज शरीफ से बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिल्ली लौटते वक्त आज दोपहर में लाहौर में पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात करूंगा।

No comments:

Post a Comment