Friday, 25 December 2015

कच्छ में सड़क हादसे में मुंबई के 6 लोगों की मौत

भुज। कच्छ के भद्रेश्वर गांव के निकट हुए सड़क हादसे में मुंबई निवासी छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूत्रों के मुताबिक कच्छ जिले के द्रोण गांव निवासी भरतभाई शाह और कीर्तिभाई कुरिया मुंबई के उरगाम में रहते हैं। अपने परिवार के साथ भरतभाई शाह इनोवा कार में अपने पैतृक गांव की ओर आ रहे थे। उस दौरान कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील के भद्रेश्वर गांव के निकट हाईवे पर ट्रक के पीछे इनोवा कार तेज धमाके के साथ घुस गई। इस हादसे में भरतभाई शाह, कीर्तिभाई कुरिया, नीलेशभाई झाला और तिलकभाई शिवजीभाई समेत छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि फोरमबेन प्रवीणभाई भेडा नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे भुज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार भरतभाई समेत अन्य लोग वर्षों से मुंबई में निवास करते थे। मुंद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment