श्रीलंका के त्रिंकोमाली थाने के कांस्टेबल अनानडान ने बताया कि मृत व्यक्ति के पहचान पत्र से उसकी पहचान चेन्नई के कामराज नगर की एनजीओ कॉलोनी के निवासी एन. पूमी दुरई के रूप में हुई है। उसका मकान नंबर 13-15 है।
अनानडान के अनुसार श्रीलंका की नौसेना को यह शव मिला और उसने इसे त्रिंकोमाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया। इस संबंध में भारतीय दूतावास को सूचना दे दी गई है।
पूमी दुरई का पहचान पत्र चेन्नई के कॉल टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन से जारी किया गया था। एक अधिकारी के अनुसार समुद्र की तेज लहर के कारण शव त्रिंकोमाली तक पहुंच गया।
No comments:
Post a Comment