Monday, 28 December 2015

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संडे को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एक बार फिर अपने विचार आम जनता के साथ साझा करेंगे। ‘मन की बात’ का यह १५ वां संस्करण होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को आम जनता के साथ साझा करते हैं। इसके लिए वह आम जनता से भी सुझाव आमंत्रित करते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण संडे सुबह ११ बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों और दूरदर्शन के सभी केंद्रों से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण संडे की शाम आठ बजे सभी क्षेत्रीय भाषायी रेडियो स्टेशनों से भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा दूरदर्शन न्यूज के यू टयूब चैनल पर भी लाइव उपलब्ध होगा।

No comments:

Post a Comment