मुंबई । कांग्रेस के १३१वें स्थापना दिवस पर जहां कांग्रेसियाई उत्साह में हैं वहीं इस मौके पर कांग्रेस की मुंबई इकाई के मुखपत्र ‘कांग्रेस दर्शन’ में छपे एक लेख ने कांग्रेसी खेमे में भूचाल ला दिया है। पत्रिका में न केवल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा निशाना साधा गया है, बाqल्क देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस दर्शन में लिखा गया कि सोनिया गांधी के पिता फासिस्ट सिपाही थे।
पत्रिका में छपे लेख में पंडित नेहरू के कुछ पैâसलों पर भी सवाल उठाया गया है। कांग्रेस दर्शन के मुताबिक अगर नेहरू ने रणनीतिक और वूâटनीतिक कौशल का प्रयोग किया होता, तो कश्मीर, चीन और तिब्बत की समस्या नहीं रही होती। पंडित नेहरू ने तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की कई सलाहों को नजरअंदाज कर दिया। मामले के तूल पकड़ते देख पत्रिका के संपादक संजय निरुपम ने तुरंत गलती मानते हुए माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि पत्रिका में जो अंश छपा है कि वो आपत्तिजनक है, उसे मैं स्वीकार करता हूं। एडिटोरियल टीम में भूल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment