Tuesday, 8 December 2015

हत्या के दोषी पिस्टोरियस को मिली ज़मानत

Image copyrightAP
दक्षिण अफ़्रीकी ओलंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस हत्या के दोषी ठहराए जाने के मामले में संवैधानिक अदालत में अपील करेंगे.
पिस्टोरियस को अपनी गर्ल फ़्रेंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या का दोषी पाया गया है.
अपील पर जानकारी देते हुए उनके वकील ने बताया कि पिस्टोरियस को इस बीच ज़मानत दे दी गई है.
पिस्टोरियस की सज़ा पर अब 18 अप्रैल को सुनवाई होगी. पिस्टोरियस को 10 हज़ार रैंड (यानी सात सौ अमरीकी डॉलर) की राशि पर ज़मानत दी गई है.
उन्हें घर में नज़रबंद रखा जाएगा और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से टैग भी किया गया है. उन्हें पासपोर्ट भी जमा कराना होगा.
रीवा स्टीनकैंपImage copyrightEPA
वे सात बजे सुबह से 12 बजे के बीच घर से निकल सकेंगे और सिर्फ़ 20 किलोमीटर के दायरे में ही आ-जा सकेंगे.
पहले उन्हें ग़ैर इरादतन हत्या का दोषी पाया गया था और उन्हें पाँच साल की सज़ा सुनाई गई थी.
लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ अपील ने उन्हें हत्या का दोषी पाया. पिस्टोरियस को 15 साल की सज़ा हो सकती है.
अदालत के मुताबिक़ पिस्टोरियस ने 2013 में वैलेंटाइन डे के दिन अपनी गर्ल फ़्रेंड स्टीनकैंप की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
पैरालिंपिक्स में पिस्टोरियस ने छह बार गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था.

No comments:

Post a Comment