Tuesday, 8 December 2015

भारतीय बल्लेबाज़ों में सबसे ऊपर रहाणे

रहाणेImage copyrightAP
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा रैंकिंग में अजिंक्य रहाणे भारतीय बल्लेबाज़़ों में सबसे ऊपर पहुँच गए हैं. उन्होंने रैंकिंग में अब कप्तान विराट कोहली, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया है.
दिल्ली में दक्षिण अफ़्रीका के साथ हुए चौथे क्रिकेट टेस्ट में रहाणे ने दोनों पारियों में शतक लगाए थे.
भारत ने इस टेस्ट में दक्षिण अफ़्रीका को 337 रनों से मात दी थी.
दिल्ली टेस्ट से पहले रहाणे की रैंकिंग 26वीं थी. लेकिन अब वे टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुँच गए हैं, जो उनके करियर की सबसे अच्छी रैंकिंग है.
आर अश्विनImage copyrightAP
ऑस्ट्रेलिया के स्टीवेन स्मिथ बल्लेबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं.
गेंदबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद आर अश्विन गेंदबाज़ों में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं, लेकिन शीर्ष रैंकिंग पर मौजूद डेल स्टेन से अब वे सिर्फ़ चार अंक पीछे रह गए हैं.
लेकिन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अपना दम दिखाने वाले अश्विन टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में टॉप पर पहुँच गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के साकिब अल हसन को पीछे छोड़ा है.
दिल्ली टेस्ट में सात विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा गेंदबाज़ों की रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं.
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- बल्लेबाज़
1. स्टीवेन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)866 अंक
जो रूट (इंग्लैंड)866 अंक
3. एबी डी विलियर्स (दक्षिण अफ़्रीका)881 अंक
4. केन विलियम्सन (न्यूज़ीलैंड)876 अंक
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)862 अंक
12. अजिंक्य रहाणे (भारत)753 अंक
रवींद्र जडेजाImage copyrightReuters
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- गेंदबाज़ी
1. डेल स्टेन (दक्षिण अफ़्रीका)875 अंक
2. आर अश्विन (भारत)871 अंक
3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)846 अंक
4. यासिर शाह (पाकिस्तान)846 अंक
5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)840 अंक
7. रवींद्र जडेजा (भारत)789 अंक

No comments:

Post a Comment