खाड़ी देशों में घरेलू कामकाज के लिए ले जाई गई महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाओं का केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। अब घरेलू कामकाज के लिए निजी रिक्रूटमेंट एजेंट किसी को खाड़ी
देशों में नहीं भेज पाएंगे।
लोकसभा में खाड़ी देशों में बढ़ती शोषण की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि अब ऐसे कामों के लिए लोग सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही खाड़ी देश जा पाएंगे।
इस दौरान विदेश मंत्री ने सऊदी अरब में अपराध और शोषण के शिकार पीड़ितों को संबंधित कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने की अनिवार्यता पर भी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि सरकार इसमें बदलाव के लिए सऊदी सरकार से नया समझौता पत्र तैयार करने पर बातचीत कर रही है। खाड़ी देशों में इस वर्ष अक्तूबर के महीने में ही शोषण की 7429 घटनाएं हुईं। इनमें अकेले सऊदी अरब में 2472 तो कुवैत में 3236 घटनाएं हुई हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि रिक्रूटमेंट एजेंट के जरिए खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की तस्करी की कई शिकायतें मिली हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि ऐसे एजेंटों के जरिए मेड के तौर पर खाड़ी देशों में महिलाओं और बच्चों को भेजे जाने को मानव तस्करी की परिभाषा में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि एकबारगी इस पर भी विचार किया गया कि क्यों न खाड़ी देशों में घरेलू कामकाज के लिए महिलाओं और बच्चों को भेजे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए, मगर इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद फैसला किया गया कि अब निजी रिक्रूटमेंट एजेंट को घरेलू कामकाज के लिए किसी को बाहर भेजे जाने का अधिकार नहीं होगा।

यह अधिकार अब सिर्फ सरकारी एजेंसियों को ही होगा। विदेश मंत्री ने इस दौरान खाड़ी देशों के दूतावासों की स्थिति में सुधार लाने की भी घोषणा की।
सऊदी अरब में तमिलनाडु की महिला कस्तूरी मणिरत्नम की नियोक्ता द्वारा हाथ काटे जाने की घटना पर सुषमा ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयार्क में सऊदी नरेश से मणिरत्नम के लिए न्याय मांगा है।

उन्होंने कहा कि महिला के साथ मारपीट और हाथ काटे जाने की घटना को भारत ने बेहद गंभीरता से लिया है, मगर दुख की बात यह है कि सऊदी अरब ने कहा है कि महिला खुद ही छत से कूद गई थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कस्तूरी भारत में है और सरकार उसके लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।
No comments:
Post a Comment