विराट को नया अवतार, वीडियो गेम में नज़र आएंगे बतौर 'सुपर हीरो'

विराट कोहली (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। वो इस वक्त टीम इंडिया के सबसे बडे सितारे हैं। अब उनके नाम का एक वीडियो गेम भी बाजार में आ गया है। कोहली का कहना है कि जब विदेशी दौरे पर वो जाते हैं, तो काफी समय रहता है और इस बीच वो वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं। (देखें वीडियो)
मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कोहली यहां पर बुरी ताकतों से लड़ते नजर आएंगे। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के बाद ये पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी पर वीडियो गेम तैयार किया है, लेकिन ये सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, इस गेम में विराट को किसी सुपर हीरो से कम नहीं बताया गया है।
No comments:
Post a Comment