Friday, 18 December 2015

सीरिया में शांति प्रक्रिया पर प्रस्ताव मंज़ूर

Image copyrightun.org
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया में शांति प्रक्रिया से संबंधित एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंज़ूर किया है.
शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण सहमति बनी.
प्रस्ताव में सीरियाई सरकार और विपक्ष के बीच जनवरी की शुरुआत में वार्ता कराने और संघर्षविराम लागू कराने का समर्थन किया गया है.
प्रस्ताव में कहा गया है कि सीरिया के लोग ही अपने देश के भविष्य का फैसला करेंगे और इसमें वहां 18 महीनों के भीतर संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में चुनाव कराने की समयसारिणी तय की गई है.
Image copyrightGetty
Image captionसीरिया में कई साल से गृह युद्ध जारी है
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सीरिया में जारी गृह युद्ध पांचवें साल में दाख़िल होने जा रहा है, जिसमें अब तक ढाई लाख से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और दसियों लाख बेघर हुए हैं.
सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, "ये प्रस्ताव सभी संबंधित पक्षों को स्पष्ट संदेश है कि अब सीरिया में ख़ून ख़राबा रोकना होगा."
उन्होंने कहा, "जिस प्रस्ताव पर सहमति बनी है, वो एक मील का पत्थर है क्योंकि इसमें निश्चित लक्ष्य और निश्चित समयसीमाएं तय की गई हैं."
प्रस्ताव में कहा गया है कि वार्ता के साथ साथ संघर्षविराम भी लागू किया जाए.
हालांकि इससे 'आतंकवादी समझे जाने वाली गुटों' के ख़िलाफ़ जारी कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी. इस तरह इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमरीकी, फ्रांसीसी और रूसी हमले होते रहेंगे.
प्रस्ताव में भविष्य में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन का कोई ज़िक्र नहीं किया गया है.
असद का सहयोगी समझे जाने वाले रूस ने बातचीत के लिए असद को सत्ता से हटाए जाने का विरोध किया.
Image copyrightAFP
Image captionजॉन केरी ने सीरिया पर प्रस्ताव मील का पत्थर है

No comments:

Post a Comment