Monday, 7 December 2015

हार्दिक की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

सूरत। राजद्रोह के आरोप मेंं जेल मेंं बंद हार्दिक पटेल की जमानत याचिका पर आज सोमवान को सुनवाई होगी। गत शुक्रवार को बचाव पक्ष के वकील बाबू मांगुकिया ने अपनी दलीलें कोर्ट मेंं पेश की थी। आज सोमवार को सरकारी वकील नयन सुखड़वाला अपनी दलीलें पेश कर जमानत याचिका का विरोध करेंगे। इसी के बीच हार्दिक पटेल को हाइवे पर चक्काजाम करने के मामले मेंं कामरेज पुलिस आज कोर्ट मेंं पेश करेगी। सोमवार को हार्दिक के खिलाफ कई मामलोंं की सुनवाई होनी है। क्राइम ब्रांच द्वारा जेल मेंं हार्दिक से विशेष पूछताछ के लिए भी याचिका दायर की गयी है। बचाव पक्ष के वकील यशवंतसिंह ने भी लाजपोर जेल में हुए घटनाक्रम के सदर्भ में कोर्ट मेंं आवेदन किया है। जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। ज्ञातव्य है कि शनिवार को लाजपोर जेल मेंं हार्दिक के पूछताछ को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर और हार्दिक के वकील के बीच कोर्ट के आर्डर पर कहासुनी होती रही।

No comments:

Post a Comment