Monday, 21 December 2015

सिसोदिया ने सीबीआई से पूछा-छापेमारी में क्या मिला

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर में सीबीआई छापेमारी पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से पूछा है कि वह बताए कि उसे छापेमारी में क्या मिला है? प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार से छह दिन की पूछताछ के बाद यह साफ हो जाता है कि उनके बहाने केजरीवाल को निशाना बनाया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र के सैलरी अकाउंट से २७ लाख रुपए का पता चला है। उनकी किसी बेनामी संपत्ति का भी पता नहीं चला है। घर से जो २.४० लाख रुपए मिले हैं, उनका भी रिकॉर्ड है। सीबीआई अभी तक कुछ नहीं निकाल पाई है।
सिसोदिया ने बताया कि डीडीसीए की जो फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय दफ्तर में रखी गई थी, उसमें एक नोट है कि डीडीसीए के अधिकारी को कभी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुलाया था। उसमें जेटली ने आश्वस्त किया था कि पुलिस में जो केस है, उसे मैनेज कर लेंगे। उसी में यह भी कहा गया कि यदि दिल्ली सरकार कुछ करेगी तो उसे उपराज्यपाल से रद्द करा लेंगे। यह नोट दिल्ली सरकार को डीडीसीए के अधिकारी ने दिया था। सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि सीबीआई राजेंद्र कुमार से बार-बार यह पूछ रही है कि आखिर दिल्ली सरकार को यह नोट किसने दिया। उन पर न सिर्पâ दबाव डाला जा रहा है बाqल्क धमकी भी दी जा रही है। सिसोदिया ने राजेंद्र कुमार से डीडीसीए संबंधी पूछताछ पर आपत्ति जताई हैं।

No comments:

Post a Comment