Friday, 18 December 2015

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने मनचले को सिखाया सबक

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की २६ साल की बेटी त्रिशाला दत्त ने बहादुरी दिखाते हुए एक व्यक्ति को सबक सिखाने का काम किया है। हाल ही में त्रिशाला अपने सोशल अकांउट पर एक मैसेज डाला और उन्होंने लिखा मैंने सलमान की डेंटिग प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया, तो उन्होंने मुझे गाली दी। मीडिया में आई विभिन्न खबरों के मुताबिक, नसीर पिछले कुछ दिनों से सोशल नेटवा\कग साइट पर उन्हें फॉलो कर रहा था। सलमान को जैसे ही पता चला कि त्रिशाला संजय दत्त की बेटी है, उसने त्रिशाला को डेट के लिए न्यौता दिया और रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर अपशब्द कहे। त्रिशाला ने पूरे कन्वर्सेशन का स्क्रीनशॉट लिया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। त्रिशाला ने सवाल भी उठाया कि लोग रिजेक्शन को हैंडल क्यों नहीं कर पाते। इतना ही नहीं, उन्होंने यह बात भी इंस्टाग्राम पर लिखी कि वे ऐसे कुत्ते के साथ डेट पर जाना तो दूर, हड्डी डालना भी पसंद नहीं करेंगी। त्रिशाला दत्त इंस्टाग्राम पर खूब एाqक्टव रहती हैं और अपनी एाqक्टविटीज प्रेंâड्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment