Friday, 18 December 2015

67वें गणतंत्र दिवस पर फ़्रांस के राष्ट्रपति ओलांद होंगे मुख्य अतिथि

नईदिल्ली। भारत के ६७वें गणतंत्र दिवस में फ़्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे । अगले महीने आयोजित होने वाले इस समारोह के दौरान होने वाली उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होने की संभावना है। इस बारे में गुरूवार को आधिकारिक रूप से घोषणा की गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हमें खुशी है कि प्रâांस के राष्ट्रपति प्रâांसवा ओलांद ने २६ जनवरी २०१६ को भारत के ६७वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हमें भरोसा है कि यह यात्रा भारत और प्रâांस की रणनीतिक साझेदारी एवं दोनों देशों के विशेष संबंधों को और मजबूत करेगी। यह पांचवीं बार है जब प्रâांस का कोई नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होगा। किसी देश के लिए अब तक यह अधिकतम संख्या है। इससे पहले प्रâांस के नेता वर्ष १९७६, १९८०, १९९८ और २००८ में इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आ चुके हैं। भूटान के नेता अब तक चार बार १९५४, १९८४, २००५ और २०१३ में इस मौके पर आ चुके हैं। खास बात यह है कि नयी दिल्ली द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद १९९८ में भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने वाला प्रâांस पहला देश था।

No comments:

Post a Comment