पंजाब में तेजाब से धुल रही है अदरक की तस्वीर
सेहत के लिए हानिकारक
सर्दी आते ही हर घर की जरूरत बनने वाले अदरक को अगर आप खाते हो तो सावधान हो जाइए क्योंकि इस अदरक को सब्जी मंडी में चमक के लिए तेजाब के साथ धोकर बेचा जा रहा है जो सेहत के लिए हानिकारक है। एक ऐसा ही मामला बठिंडा की सब्जी मंडी में सामने आया है, जहां पर पुलिस व सेहत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तेजाब के साथ अदरक धो रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पांच बोरी अदरक की और सात बातेलें तेजाब की बरामद की है।
उधर सेहत विभाग के डीएचओ जसपाल सिंह का कहना था कि बरामद किए गए अदरक के सैंपल लेकर टैस्ट के लिए लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की कारवाई जारी है।
No comments:
Post a Comment