Thursday, 17 December 2015

दिल्ली : बदरपुर इलाके में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

दिल्ली : बदरपुर इलाके में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत
नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर इलाके में बीती रात 12 बजे एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बदरपुर फ्लाईओवर से पहले फरीदाबाद की तरफ से आ रही वैगनआर कार और दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें वैगन आर में बैठे सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरनेवालों में पांच लोग बिहार के रहने वाले थे जबकि एक शख्स यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था।

No comments:

Post a Comment