Monday, 28 December 2015

सकारात्मक एशियाई रुख के बीच सेंसेक्स चढ़ा

सकारात्मक एशियाई रुख के बीच सेंसेक्स चढ़ा
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: एशियाई में मजबूती के रुझान के बीच लिवाली बरकरार रहने के बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 100 अंक चढ़ा।

कारोबारियों ने कहा कि एशियाई बाजारों में मजबूती के रुझान के बीच गुरुवार को वायदा खंड की मासिक समाप्ति से पहले कारोबारियों की ओर से शॉर्ट-कवरिंग बढ़ने से बाजार के रुझान को मदद मिली।

सूचकांक में पिछले सत्र में 195.42 की बढ़त दर्ज हुई थी और आज यह 99.65 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 26,133.78 पर पहुंच गया। इधर, एनएसई निफ्टी भी 17 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़कर 7,942.15 पर पहुंच गया।

No comments:

Post a Comment