Monday, 28 December 2015

ठाणे के भिवंडी में सुबह 5 बजे इमारत गिरी, मलबे से 11 लोगों को निकाला गया

ठाणे के भिवंडी में सुबह 5 बजे इमारत गिरी, मलबे से 11 लोगों को निकाला गया
ठाणे में सुबह सुबह बिल्डिंग गिरने का हादसा
ठाणे: ठाणे के भिवंडी में आज सुबह 5 बजे के करीब एक मकान गिर गया। एक मंजिला इस मकान में 12 लोग रहते थे। मलबे में दबे 11 लोगों को निकाल लिया गया है।

खबर लिखे जाने तक एक के मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकलकर्मी मलबे को हटाने में जुटे हुए हैं। दरअसल, भिवंडी के भोईवाड़ा इलाके का यह मकान पहले से खतरनाक घोषित था। आज सुबह 5 बजे के करीब ढह गया।

No comments:

Post a Comment