बेनगाजी । दुनिया के लिए चुनौती बन कर उभरा इस्लामिक स्टेट (आईएस) लीबिया में अपने गढ़ से तेल के एक बड़े केन्द्र की तरफ बढ़ रहा है जबकि सरकारी सेना हवाई हमले करके उसे उधर बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। उधर, पेरिस में प्रâांसीसी प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने चेताया है कि लीबिया की ाqस्थति `आने वाले कुछ महीनों में बड़ा मुद्दा होगी।’ इराक और सीरिया के बड़े हिस्सों पर पहले ही कब्जा जमा चुके आईएस ने २०११ के विद्रोह में लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी के तख्तापलट और उनकी हत्या के बाद देश में व्याप्त अराजकता का फायदा उठाया है और लीबिया में अपनी जड़ें जमाने की मुहिम छेड़ी है।
इस्लामिक स्टेट ने राजधानी त्रिपोली से ४५० किलोमीटर पूर्व में ाqस्थत गद्दाफी के गृहनगर सिरते पर कब्जा जमा रखा है जो तेल का एक अहम केन्द्र है। वह देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बेनगाजी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वह अज्दाबिया पर अपना प्रभाव जमाना चाहता है जो तेल उत्पादन करने वाला लीबिया का मुख्य क्षेत्र है। इस बीच, त्रिपोली से एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक लीबिया की गैर मान्यताप्राप्त सरकार ने मंत्रिमंडल में बदलाव किया है, लेकिन खलीफा ग्वील प्रधानमंत्री बने रहेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के पद के अतिरिक्त `जनरल नेशनल कांग्रेस मंत्रियों की संख्या’ २४ से घटा कर १२ करने के पक्ष में हैं।

No comments:
Post a Comment