सूरत। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर मेंं फिर से भाजपा का भगवा लहराया है। हालांकि की इसकी औपचारिक घोषणा की जानी अभी बाकी है। भावनगर की कुल 52 सीटों मेंं से 34 पर भाजपा, राजकोट की कुल 75 सीटों मेंं से 38 पर भाजपा की विजय हुई है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और जामनगर मेंं मतगणना चल रही है। यहां भी भाजपा की जीत निश्चित हो चुकी है। वही दूसरी ओर 31 जिला पंचायतों मेंं से 20 पर कांग्रेस की विजय हुई है। 230 तहसील पंचायत चुनाव मेंं 150 से अधिक सीटोंं को कांग्रेस अपने कब्जे मेंं कर लिया है। नगरपालिका की 56 मेंं 40 पर भाजपा और 11 पर कांग्रेस की विजय हुई है। समग्र गुजरात में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री आनंदीबेन के क्षेत्र खरोड मेंं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
No comments:
Post a Comment