दाऊद का होटल खरीदने वाले को अब तक नहीं घुसने दिया गया होटल में
मुंबई। अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के मुंबर्ई स्थित होटल की नीलामी हुए २० दिन हो चुके हैं। मुंबई के ही पूर्व पत्रकार एस बालाकृष्णन ने सबसे ज्यादा बोली लगाई थी। ४ करोड़ २८ लाख में पूर्व पत्रकार एस बालाकृष्णन ने इसे खरीदा था लेकिन अब तक एक भी बार बालाकृष्णन इस होटल को अंदर से देख नहीं पाये हैं। क्योंकि उन्हें इस होटल को देखने की इजाजत नहीं मिली है। जब भी प्रॉपर्टी का दौरा करने गए तो देखने मिला सिर्फ बंद शटर। बालाकृष्णन का आरोप है कि दाऊद का खौफ इतना ज्यादा है कि अब भी उनके लिए अड़चनें पैदा की जा रही हैं। नीलामी के दिन उन्होंने ३० लाख रुपये चुकाए थे। बाकि के ३ करोड़ ९८ लाख रूपए चुकाने के लिए मिली मोहलत को एक महीने के लिये बढ़वाने हेतु अर्जी दी थी लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला एस बालाकृष्णन ने कहा कि, `मैंने लिखित में भी रकम के भुगतान के लिए समय मांगा है पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।’ वहीं बालाकृष्णन को २४ घंटे की पुलिस सुरक्षा है, लेकिन उनका आरोप है कि यह होटल न खरीदने के लिए धमकियाँ उन्हें अब भी लगातार मिल रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दाऊद की प्रॉपर्टी की नीलामी २००१ में हुई थी। लेकिन आज १४ साल बाद भी खरीदने वाले को उसका मालिकाना हक नहीं मिला है। और ऐसे में रौनक अफरोज के खरीददार द्वारा लगाए जा रहे ये आरोप सवाल खड़ा करते हैं कि क्या सचमुच गैंगस्टर दाऊद की प्रॉपर्टी खरीदना लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल है।
No comments:
Post a Comment