'मैरिज हॉल' के अंदर पोर्न फिल्म की शूटिंग, छापे में 7 महिला सहित 28 लोग गिरफ्तार
Reported by IANS , Last Updated: बुधवार दिसम्बर 23, 2015 08:26 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
बिधान नगर के पुलिस उपायुक्त केएपी बरुई ने कहा कि हमने सात महिलाओं सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें एक हॉल के अंदर पोर्न फिल्म बनाते वक्त पकड़ा गया था।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी (निर्देशक) लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का वादा करके बुलाता था और उन्हें पोर्न फिल्म में काम करने का दबाव बनाता था तथा उन वीडियो को 'एडल्ट वेबसाइट' पर डालता था। इस मामले में मैरिज हॉल के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment