वाशिंगटन। अमेरिका के एक पुलिस ऑफिसर को 263 साल की सजा सुनाई है। आप सुनकर हैरात में पड़ गये होंगे कि आखिर किस जुर्म में किसी को इतनी लंबी सजा सुनाई गई। तो इस जुर्म को जानकर भी आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां अमेरिकी पुलिस ऑफिसर डेनियल होल्टक्लॉ पर 13 अश्वेत महिलाओं के साथ बलात्कार करने का दोष सिद्ध हुआ है। पीडि़त महिलाओं में नाबालिग लड़कियों से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाएं शामिल हैं। पेट्रोलिंग के दौरान बिना वारंट के लेता था महिलाओं की तलाशी जानकारी के मुताबिक रात को पेट्रोलिंग के दौरान डेनियल होल्टक्लॉ ने 13 महिलाओं का बलात्कार किया। बिना वारंट महिलाओं की तलाशी लेता था और इस केस में पीड़ित 13 महिलाओं में से 8 ने अफसर के खिलाफ गवाही दी। इसमें उसे रेप, सेक्शुअल असॉल्ट, मजबूरन ओरल सोडोमी के साथ 18 मामले में दोषी पाया गया। इसके बाद ज्यूरी ने अफसर को 236 साल की सजा सुनाई। पीडि़ताओं में से एक ने कोर्ट ने बताया कि वो रात को अपने घर जा रही थी तभी डेनियल होल्टक्लॉ उनका पीछा करने लगा। आगे चलकर उसने महिला को रोका और कार के पिछले सीट पर बैठ गया। वहां उसने महिला संग ओरल सेक्स किया। गवाही देने आई महिलाओं ने कोर्ट में बताया कि यह अफसर कई बार बिना वारंट तलाशी लेता था और ब्लैकमेल करता था।
No comments:
Post a Comment