Monday, 23 November 2015

#intolerance:आमिर को मिला अरविंद केजरीवाल का साथ

मुंबई। असहिष्णुता के मु्द्दे पर आमिर खान ने मुंह क्या खोला, चारों ओर से उनके ऊपर प्रहार होने लगे लेकिन जहां चारों ओर उनके खिलाफ लोग आग उगल रहे हैं ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ करते हुए उनका समर्थन किया है। # intolerance: असहिष्णुता बयान पर भड़के अनुपम ने आमिर से पूछे 5 सवाल खरे सवाल  गले मिलाप पर बोले केजरीवाल..कहा..लालू ने की जबरदस्ती   दिल्ली के सीएम ने ट्वीट करके कहा है कि आमिर खान आपकी एक-एक बात सही है, मैं आपकी तारीफ करता हूं कि आपने इस गंभीर मुद्दे पर कम से कम बोलने की हिम्मत तो दिखायी। मालूम हो कि आमिर खान ने रामनाथ गोयनका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कहा कि वह महसूस करते हैं कि पिछले छह से आठ महीने में असुरक्षा और भय की भावना बढ़ी है जिसकी वजह से उनकी पत्नी किरण राव उनसे देश छोड़ने तक की बात कह चुकी है।

No comments:

Post a Comment