Monday, 30 November 2015

तो दूसरे पायदान पर होगी टीम इंडिया

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम अगर दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ दिल्ली में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच को जीतने में सफल रहती है तो वह आईसीसी रैंविंâग में दूसरे नंबर पर आ जाएगी।
भारतीय टीम ४ मैचों की सीरी़ज में ३ मैचों के बाद २-० से आगे है। श्रृंखला का एक मैच अभी शेष है।अगर भारतीय टीम आखिरी मैच जीत लेती है तो श्रृंखला को ३-० से जीतने के साथ ही टेस्ट रैंिंकग में चौथे पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।
मेहमान टीम दक्षिण अप्रâीका इस समय टेस्ट रैंकिगं में १२५ अंकों के साथ पहले पायदान पर है। जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे, पाकिस्तान तीसरे और भारत १०० अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। अभी एक तरफ भारत और दक्षिण अप्रâीका के बीच श्रृंखला चल रही है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला भी चल रही है।
इन दोनों श्रृंखलाओ के खत्म होने के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंिंकग में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है. इन दोनों सीरी़ज के खत्म होने के साथ ही आईसीसी टेस्ट रैंिंकग में बदलाव आयेगा। अब जब ऑस्ट्रेलिया २-० से आगे है और भारत भी अगर अगला मैच ३-० से जीत जाता है तो उसके १११ अंक हो जाएंगे और वह दूसरे पायदान पर आ जाएगी जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम १०९ अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। दक्षिण अप्रâीका के ३-० से हारी तो टेस्ट रैंिंकग को भी गहरा झटका लगेगा। दक्षिण अप्रâीका टीम १२५ अंकों से सीधा लुढ़ककर नीचे ११४ अंकों पर आ जाएगी. हालांकि उसकी टेस्ट रैंिंकग नंबर एक पर बनी रहेगी।

No comments:

Post a Comment