बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक जमाने में बड़े-बड़े स्टार्स की ड्रीम गर्ल हुआ करती थीं। उस दौर के कई बड़े सितारे हेमा को अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखते थे। लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की। आगे तस्वीरों से जानें,
हेमा-धर्मेंद्र की प्रेम कहानी।'
- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक जमाने में बड़े-बड़े स्टार्स की ड्रीम गर्ल हुआ करती थीं। उस दौर के कई बड़े सितारे हेमा को अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखते थे। लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की। आगे तस्वीरों से जानें, हेमा-धर्मेंद्र की प्रेम कहानी।
- 1974 का वो दौर था जब हेमा से एक नहीं बल्कि तीन-तीन बड़े स्टार शादी करना चाहते थे। संजीव कुमार, जितेंद्र और धर्मेंद्र तीनों का दिल एक साथ हेमा पर आ गया था।
- कहते हैं संजीव कुमार हेमा से मन ही मन प्यार करते थे, ये वो वक्त था जब हेमा का नाम शादीशुदा 4 बच्चों के पिता धर्मेंद्र के साथ जुड़ा था। हेमा के घरवालों को ये रिश्ता रास नहीं आ रहा था।
- वक्त की नजाकत को देखते हुए संजीव ने अपने माता-पिता को हेमा के घर शादी के प्रस्ताव के साथ भेजा, लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया कि उनकी बेटी की शादी की उम्र अभी कम है इसलिए वो शादी नहीं कर सकती।
- हेमा के इनकार के बाद भी संजीव ने हार नहीं मांगी और दोस्त जितेंद्र को शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा। जितेंद्र ने हेमा को समझाया कि संजीव सीधे-साधे हैं, कुंआरे हैं तुम उनसे शादी कर लो, लेकिन हेमा ने जितेंद्र को जवाब दे दिया कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं, लेकिन शादी नहीं कर सकतीं।
- हेमा के इनकार से संजीव काफी आहत हुए, उस दौर में छपी खबरों के मुताबिक हेमा के गम में संजीव कुमार शराब पीने लगे। ज्यादा शराब पीने से संजीव की सेहत भी खराब रहने लगी।
- खास बात ये रही कि संजीव से शादी के इनकार के बाद जितेंद्र ने भी मौका देखकर चौका मार दिया। जितेंद्र भी हेमा के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे, और उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर डाला।
- जितेंद्र के इस प्रस्ताव को लेकर हेमा सोचने पर मजबूर हो गईं, उस दौर में वो धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी तनाव में थीं। उन्हें इस बात की चिंता थी कि शादीशुदा धर्मेंद्र के साथ शादी क बाद उनके रिश्ते का क्या अंजाम होगा। धर्मेंद्र भी अपनी पत्नी और बच्चों के लेकर समझ नहीं पा रहे थे कि वो क्या फैसला लें।
- जितेंद्र सिंगल थे, इसलिए हेमा के लिए उनको इनकार करना काफी मुश्किल था। फिल्म दुल्हन की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक साथ काफी वक्त बिताया। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के माता-पिता के घर पहुंच गए।
- जितेंद्र सिंगल थे, इसलिए हेमा के लिए उनको इनकार करना काफी मुश्किल था। फिल्म दुल्हन की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक साथ काफी वक्त बिताया। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के माता-पिता के घर पहुंच गए।
- दोनों सितारों के घरवाले बात ही कर रहे थे, कि धर्मेंद्र का फोन आया और उन्होंने हेमा को गुस्से में कहा कि वो कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार उनसे मिलें। हेमा इस फोन के बाद सोच में पड़ गईं, उनकी हालत देखकर जितेंद्र को ये लगा कि कहीं हेमा अपना फैसला ना बदलें, इसलिए उन्होंने तिरुपति मंदिर में जाकर शादी करने का फैसला किया।
- हेमा शादी के बारे में सोच ही रही थीं कि एक बार फिर फोन की घंटी बजी, इस बार फोन जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का आया, उन्होंने जितेंद्र को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी के बारे में दोबारा सोचने को कहा। हेमा के घर लगातार कभी धर्मेंद्र का फोन आ रहा था, तो कभी शोभा का। कहा तो ये भी जाता है कि धर्मेंद्र अगली फ्लाइट से सीधे हेमा के घर चेन्नई जा पहुंचे।
- हेमा से शादी करने का जितेंद्र का अरमान अधूरा रहा गया और आखिरकार 1976 में जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से शादी कर ली।
- वहीं हेमा के पिता को धर्मेंद्र के साथ शादी मंजूर नहीं थी और वो उनके लिए दूसरे लड़के देखने लगे, लेकिन हेमा का धर्मेंद्र के बिना रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा था।
- धर्मेंद्र पंजाब के रहने वाले हैं, वहीं हेमा चेन्नई की दोनों के परिवेश में काफी अंतर था, लेकिन प्यार के आगे दोनों मजबूर हो गए। वक्त के साथ-साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया,लेकिन मुश्किल थी, धर्मेंद्र का शादीशुदा होना।
- एक मैग्जीन के मुताबिक जब हेमा को धर्मेंद्र ने पहली बार प्रपोज किया था, तो उन्होंने कहा था कि वो उसी शख्स से प्यार करेंगी, जिससे शादी करेंगी। उस दौर में छपी खबरों के मुताबिक धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी बात नहीं करते थे, लेकिन हेमा के साथ रिश्तों को कबूल करने लगे थे।
- 1976 में दोनों ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते को कबूला, हेमा ने धर्मेंद्र की पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि वो उनको बहुत पसंद करती हैं। दोनों के रिश्ते में फैसले का वक्त आ गया था। दिक्कत ये थी कि पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी भला कैसे हो, उनकी लव स्टोरी में रिश्तों की कई उलझनें थीं।
- इसी बीच हेमा के पिता की अचानक मौत हो गई,इस वक्त पर धर्मेंद्र ने हेमा को सहारा दिया, हेमा की पहली पत्नी तलाक देने को तैयार नहीं थी, इसलिए दोनों ने इस्लाम कबूलकर शादी करने का फैसला किया, दोनों ने चुपचाप निकाह कर लिया।
- इसके बाद 1980 में दोनों ने हिंदू रिति रिवाज से भी शादी की, इस तरह हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बन गईं। दोनों की दो बेटियां है ऐशा और ईशा।
- शादी के बाद 1981 में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक मैग्जीन को इंटरव्यू दिया और कहा कि हेमा ने जो किया वो ठीक नहीं किया कि अगर मैं उनकी जगह होती तो ऐसा नहीं करती, उन्होंने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा था कि वो पति भले अच्छे ना हो, लेकिन पिता बेहद अच्छे हैं। इस घटना के बाद प्रकाश कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं।
No comments:
Post a Comment