Wednesday, 4 November 2015

प्रेम रतन धन पायो' के सेट की लाइटिंग पर ही खर्च किए 15 करोड़!

मुंबई। एक राजकुमारी, एक राजकुमार और उनकी प्यारी सी प्रेम कहानी। अब राजकुमारी की बात चल रही है तो राजमहल भी होगा और फिल्म का सारा का सारा सेट खूब आलिशान होगा। और इसी आलिशान सेट को बनाने के लिए चमकाने के लिए सूरज साहब ने लगा दिए पूरे 15 करोड़।
ये हम आपको फिल्म प्रेम रतन धन पायो का टोटल बजट नहीं बता रहे, बल्कि ये तो सिर्फ फिल्म की लाइटिंग पर हुआ खर्च है, जो डायरेक्टर साहब ने किया है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद सलमान ने माना की ‘प्रेम रतन धन पायो’ अब तक की सबसे मेहंगी फिल्म है और फिल्म की लाइटिंग पर ही पूरे 15 करोड़ खर्च हुए हैं।
एक राजकुमारी, एक राजकुमार और उनकी प्यारी सी प्रेम कहानी। अब राजकुमारी की बात चल रही है तो राजमहल भी होगा और फिल्म का सारा का सारा सेट खूब आलिशान होगा।
अच्छा है, अब सूरज बाबू से जो बन पड़ा, फिल्म के लिए वो किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अबकी बार सूरज और प्रेम की जोड़ी दर्शकों की कितनी पसंद आती है।

No comments:

Post a Comment