Thursday, 19 November 2015

शीना बोरा हत्या: पीटर मुखर्जी भी गिरफ्तार

Image copyrightFACEBOOK PAGE OF INDRANI MUKHERJEE
मुंबई के बहुचर्चित शीना बोरा हत्या मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है.
सीबीआई ने जानी-मानी मीडिया हस्ती और प्रमुख चैनलों के कर्ताधर्ता रह चुके पीटर मुखर्जी को गिरफ्तारी कर लिया है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों ने बीबीसी से इसकी पुष्टि की है.
इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने पीटर की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी, उनके पूर्व पति संजीव खन्ना और उनके ड्राइवर श्यामवर राय के ख़िलाफ़ कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी.
इंद्राणी मुखर्जी पर उनकी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है.
सीबीआई की 1,000 पेज की चार्जशीट में 150 गवाहों के बयान, 200 दस्तावेज़ और मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज सात बयान हैं.
24 वर्षीय शीना बोरा 2012 में गायब हो गई थीं और फिर रायगढ़ ज़िले में एक लाश मिली थी. अब फ़ोरेंसिक जांच के बाद पुष्टि हो गई है कि वो लाश शीना बोरा की ही थी.
इस सनसनीखेज मामले की जांच मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राकेश मारिया कर रहे थे. बाद में महाराष्ट्र सरकार ने जांच की ज़िम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी थी.
इंद्राणी, संजीव खन्ना और श्यामवर राय अभी न्यायिक हिरासत में हैं.
एक सीबीआई अधिकारी के अनुसार पिछले हफ़्ते श्यामवर राय ने अदालत को लिखित अर्ज़ी दी है कि वह इस मामले में 'सच' बताना चाहते हैं

No comments:

Post a Comment