Thursday, 19 November 2015

यहां बनते हैं हॉलीवुड के हथियार

हॉलीवुड की फ़िल्मों में इस्तेमाल हुए औज़ार और हथियार दिखने में तो काफ़ी आकर्षक होते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं की ये हथियार बनते कहाँ हैं ?
देहरादून के बालावाला इलाक़े में स्थित 'विंडलाज़ स्टील क्राफ़्ट' फ़ैक्ट्री हॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले हथियार बनाती है.
Image copyrightkhusboo dua
1943 में स्थापित हुई इस फ़ैक्ट्री के मालिक सुधीर विंडलाज़ ने बीबीसी को बताया, "हमने हॉलीवुड की फ़िल्में जैसे 'ग्लैडिऐटर' और 'पायरेट्स ऑफ़ कैरेबियन' में इस्तेमाल किए हथियारों का निर्माण किया हैं."
Image copyrightHBO
हाल ही में सुधीर ने मशहूर टेलीविज़न सिरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की शूटिंग के लिए भी हथियारों का निर्माण किया था.
हालांकि बॉलीवुड में अभी तक किसी भी फ़िल्म में इस फ़ैक्ट्री में बने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
Image copyrightkhushboo
सुधीर इस बारे में कहते हैं, "बॉलीवुड में इतने बड़े पैमाने पर हथियार के ऑर्डर कम ही आते है अधिकतर फ़िल्मों में बजट की कमी के कारण निर्माता स्थानीय दुकानदारों से ही हथियार बनवा लेते हैं."
वे आगे बताते हैं कि भारत में अगर किसी इंसान को 6 इंच से बड़ा हथियार अपने पास रखना हो तो उन्हें सरकार से लाइसेंस लेना पड़ता हैं.
सुधीर कहते हैं, "हॉलीवुड के निर्माता पहले अपनी सरकार से लाइसेंस लेते हैं फिर हमें हथियार बनाने के लिए कहते हैं, ताकी निर्यात के समय कोई दिक्कत ना हो."
Image copyrightkhushboo dua
देहरादून में स्थित इस फैक्ट्री में हॉलीवुड के अलावा भारतीय सेना के लिए भी हथियार बनाए जाते हैं.
सूधीर ने बताया "किसी परेड या गार्ड ऑफ़ ऑनर के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली तलवारें और अन्य औज़ार का भी निर्माण हमारे यहां किया जाता हैं."
Image copyrightkhushboo dua
सुधीर के पिता वेद प्रकाश विंडलाज़ ने 1977 में पहली बार इन हथियारों का निर्यात शुरु किया और धीरे-धीरे हॉलीवुड में उनकी पहचान बन गई.
भारत में देहरादून के अलावा मुंबई और बिहार में भी कई कारखाने ऐसे हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों के लिए हथियार और अन्य औज़ार बनाते हैं.

No comments:

Post a Comment