दक्षिण श्रीलंका के सभी स्कूल राजेश्वरन सेंथूरन के सम्मान में एक दिन के लिए बंद रहे.
18 साल के राजेश्वरन सेंथूरन ने गुरुवार को तमिल कैदियों की रिहाई की मांग करते हुए ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी.
तमिल प्रांत की सरकार ने राजेश्वरन की मौत के बाद इलाके को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
राजेश्वरन सेंथूरन ने मरने से पहले एक नोट लिखा था कि सिंहली बहुसंख्यक केंद्र सरकार 200 से अधिक 'राजनीतिक कैदियों' को रिहा करने की ज़रूरत को महत्व नहीं दे रही है.
इनमें से अधिकतर कैदी तमिल टाइगर से संबंध के शक में जेल में हैं. लेकिन अब तक उन पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है.
शुक्रवार को स्कूल ड्रेस पहने छात्र-छात्रा सेंनथूरन के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए.
No comments:
Post a Comment