मुंबई । पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर और जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद अन्य आतंकी समूहों के साथ भारत पर फिर हमले की साजिश रचने में लगा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार सईद आतंकी संगठनों को भारत पर हमले के लिए भड़का रहा है। इसके लिए वह सीमा से लगे आतंकी शिविरों में भड़काऊ भाषण देने में लगा है। सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक (जम्मू सीमांत क्षेत्र) राकेश शर्मा ने कहा कि पाक ने सईद को खुलेआम घूमकर आतंकवादी समूहों को भड़काने की इजाजत दे रखी है। हाल में यह सूचनाएं मिली हैं आतंकी शिविरों एवं आतंकवादी प्रशिक्षण वेंâद्रों में इस बारे में भड़काउ भाषण दिए जा रहे हैं कि हमें (सीमापार इस ओर) आतंकवादी कृत्यों की योजना बनानी है। हुई है। शर्मा ने कहा कि सीमापार ऐसी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। आतंकवादियों को दिए जाने वाले भड़काऊ भाषण बढ़ गए हैं। सईद इस काम में लगा हुआ है। वह इससे पहले सियालकोट और अन्य क्षेत्रों में यही करता रहा है।
No comments:
Post a Comment