Monday, 30 November 2015

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए प्रेम कुमा

Image copyrightManish Shandilya
डॉक्टर प्रेम कुमार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.
वे बिहार की 16वीं विधानसभा में विपक्षी दल के नेता होंगे.
15वीं विधानसभा में भाजपा नेता नंदकिशोर यादव विपक्षी दल ने नेता थे.
Image copyrightManish Shandilya
रविवार शाम पटना के एक होटल में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें नेता चुना गया.
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार ने लगातार सातवीं बार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है.
वे नीतीश कुमार की पुरानी सरकार में मंत्री भी थे.
सामाजिक पृष्ठभूमि की बात करें तो प्रेम कुमार अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं.
जानकारों के मुताबिक भाजपा प्रेम कुमार के सहारे इस सामाजिक वर्ग में अपनी पकड़ और मज़बूत करना चाह रही हैं.

No comments:

Post a Comment