Monday, 30 November 2015

भारतीय बाजारों की सुस्त शुरुआत

मुुंबई। एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र सोमवार को घरेलू बाजारों पर भी दिखा है और भारतीय बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई है। जहां सेंसेक्स मामूली तेजी पर है वहीं निफ्टी में मामूली गिरावट देखी जा रही है। हालांकि निफ्टी ७९५० के नीचे ही कारोबार कर रहा है। हालांकि मिडवैâप और स्मॉलवैâप शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई का ३० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स १०.६९ अंक की बढ़त के साथ २६१३८ के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का ५० शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी ५.१० अंक की गिरावट के साथ ७९३७ के स्तर पर आ गया है। बाजार में एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा ०.८३ फीसदी की तेजी ऑटो शेयरों में है और पीएसयू बैंक सेक्टर ०य७८ फीसदी की उछाल दिखा रहे हैं। मीडिया शेयर ०.८ फीसदी ऊपर हैं और मेटल शेयरो में ०.५ फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
बाजार के दिग्गज शेयरों में मारुति सुजुकी १.५० फीसदी ऊपर है और टाटा मोटर्स १.४६ फीसदी उछला है। बीएचईएल में १.१२ फीसदी की तेजी है और बजाज ऑटो १.१२ फीसदी चढ़ा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में १.०९ फीसदी की बढ़त देखी जा रही है और पीएनबी १ फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।निफ्टी के दिग्गज गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा १.३७ फीसदी नीचे है और आइडिया सेल्युलर ०.९४ फीसदी फिसला है। केर्न इंडिया ०.९१ फीसदी और आईटीसी ०.८१ फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं। गेल में ०.६९ फीसदी की कमजोरी है। एचडीएफसी और एशियन पेंट्स ०.६२ फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। बीएसई मिडवैâप में बीएफ यूटिलिटीज, अल्स्टॉम इंडिया, आईडीबीआई बैंक, स्पाइसजेट और सेंचुरी प्लाइबोर्ड में ७.५४-३.२२ फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और गिरने वाले मिडवैâप शेयरों में जेके सीमेंट, एमटेक ऑटो, बजाज कॉर्प, स्टैनचार्ट एडीआर और साइंट में २.९७-१.६७ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

No comments:

Post a Comment