गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बनाया करोड़पति।
यूएस सिक्यॉरिटीज रेग्युलेटर्स ने वेल्स फार्गो एंड कंपनी की एक पूर्व ऐनालिस्ट पर एक इंसाइडर ट्रेडिंग स्कीम में शामिल होने का आरोप लगाया है।
इससे उसके बॉयफ्रेंड को 2,20,000 डॉलर यानी करीब 1,45,20,000 रुपए का फायदा हुआ। बॉस्टन के एक फेडरल कोर्ट में दाखिल मुकद्दमें में अमरीकी सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने कहा कि ऐनालिस्ट शिरमिला डॉडी ने अपने बॉयफ्रेंड व्लाड स्पिकव को 2011 में एक डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ी एक डील के बारे में गुप्त जानकारी दी थी।
एसईसी ने बताया कि स्पिकव को मालूम हो गया कि कंपनी डॉडी के साथ एक डील करने जा रही है। डॉडी सालसा डांसिंग के दौरान उनसे मिलने के बाद उनकी रोमांटिक पार्टनर बन गई थी।
उस समय वह बॉस्टन में रहती थी और वेल्स फार्गो में काम कर रही थीं। वेल्स फार्गो अमरीकन डेंटल पार्टनर्स को संभावित ट्रांजैक्शनों के बारे में सलाह देता था।
उस समय वह बॉस्टन में रहती थी और वेल्स फार्गो में काम कर रही थीं। वेल्स फार्गो अमरीकन डेंटल पार्टनर्स को संभावित ट्रांजैक्शनों के बारे में सलाह देता था।
एसईसी ने बताया कि अमेरीकन डेंटल पार्टनर्स की डील के बारे में जो सूचना थी, उसने स्पिवक को गिफ्ट के तौर पर दे दी। जब डील हो गई तो अमेरीकन डेंटल पार्टनर्स के स्टॉक का मूल्य 75 फीसदी बढ़ गया जिससे स्पिवक को 222,357 डॉलर यानी 1.4 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
वेल्स फार्गो ने एक स्टेटमेंट में उल्लेख किया है कि इसने जांच में पूरा सहयोग किया है और यह भी बताया कि डॉडी अब बैंक में नहीं है।
वेल्स फार्गो की ओर से कहा गया, "एसईसी की शिकायत से यह स्पष्ट हो गया है कि डॉडी ने जानबूझकर ऐसा किया था और अपनी ट्रेनिंग और वेल्स फार्गो के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह नहीं किया।
No comments:
Post a Comment