Thursday, 26 November 2015

चीन ने विमान से नहीं उतरने दिया

अनस्तासिया लिनImage copyrightReuters
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की कनाडाई प्रतिभागी ने कहा है कि जब वह हांगकांग से एक विमान से प्रतियोगिता की मेज़बानी करने वाले चीनी शहर सान्या पहुंचीं, तो उन्हें विमान से नहीं उतरने दिया गया.
चीन में पैदा हुई 25 साल की अनस्तासिया लिन ने कहा कि उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला था. इसका मतलब हुआ कि वह वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं.
उन्होंने हांगकांग होकर सान्या जाने का प्रयास किया, क्योंकि कनाडाई पर्यटकों को अक्सर वहां पहुंचने पर ही वीजा दिया जाता है.
अनस्तासिया लिनImage copyrightAFP
लिन ने मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए चीन में दमन और सेंसरशिप की आलोचना की. लिन फालुन गॉन्ग मत को मानती हैं, जिस पर चीन में प्रतिबंध है.
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर को सान्या में समुद्र के किनारे बने एक रिसॉर्ट में होगा.
प्रतियोगिता में भागीदारी का निमंत्रण न मिलने के लिन के आरोप पर बीबीसी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजकों से संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
अनस्तासिया लिनImage copyrightReuters
लिन ने दावा किया कि जब वो हांगकांग हवाई अड्डे पर ड्रैगन एअर के काउंटर से चेक इन करने का प्रयास कर रही थीं, तो उन्हें चीन जाने से रोकने की कोशिश की गई.
उन्होंने कहा कि सान्या के चेन उपनाम वाले एक अधिकारी ने टेलीफ़ोन पर उनसे सवाल-जवाब किया. उन्होंने बताया कि यह कहने के लिए कि वो सान्या में प्रवेश नहीं कर सकती हैं, वो मेरी पहचान की पुष्टि कर रहे थे.
लिन 2003 में चीन छोड़कर कनाडा चली गई थीं. उन्होंने फालुन गॉन्ग समूह के सदस्यों पर अत्याचार को लेकर बनी फ़िल्म में भी काम किया है.
अनस्तासिया लिन.Image copyrightAP
इस विषय पर उन्होंने इस साल जुलाई में अमरीकी कांग्रेस की समिति के सामने भी अपनी बात रखी है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सक्रियता की वजह से चीन में रह रहे उनके पिता को परेशान किया गया.
चीनी अधिकारी फालुन गॉन्ग मत को 'ख़तरनाक संप्रदाय' मानते हैं. अाध्यात्मिक आंदोलन के रूप में शुरू हुए इस पंथ के हज़ारों समर्थक हैं.

No comments:

Post a Comment