Sunday, 6 March 2016

ई-मेल के जनक रे टॉमलिंसन का निधन

रे टॉमलिंसनImage copyrightAP
ई-मेल के जनक रे टॉमलिंसन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है.
1971 में उन्होंने नेटवर्क के ज़रिए एक व्यक्ति से दूसरे को इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भेजने का तरीके खोज निकाला था.
अमरीकी मूल के टॉमलिंसन उस समय बोस्टन में बोल्ट, बेरानेक एंड न्यमैन कंपनी के लिए बतौर कम्प्यूटर इंजीनियर काम कर रहे थे.
कम्प्यूटर इंजीनियर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने पहला मॉर्डन ई-मेल भेजा.
हालांकि उन्हें बाद में ये याद नहीं था कि उन्होंने उस मेल में क्या भेजा था.
ई-मेल एड्रेसेस का प्रमुख चिन्ह @ भी टॉमलिंसन की ही देन है.

No comments:

Post a Comment