Thursday, 3 December 2015

UK ने पहली बार सीरिया में IS पर बरसाए बम, संसद से मंजूरी के तुरंत बाद हमला

लंदन. ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स ने सीरिया में पहली बार IS पर बम बरसाए हैं। पार्लियामेंट में वोटिंग का नतीजा आने के तुरंत बाद ही एयरफोर्स ने बुधवार रात अपने टॉरनेडो और टाइफून फाइटर जेट्स सीरिया रवाना कर दिए। ये जेट्स साइप्रस के अक्रोतिरी एयरबेस में मौजूद थे।isis_liveind24
जल्द ही भेजे जाएंगे छह और फाइटर जेट
>> पार्लियामेंट से मंजूरी मिलने के एक घंटे बाद ही दो टॉरनेडो फाइटर जेट्स ने सीरिया के लिए उड़ान भरी। इसके साथ मैरहम (नॉर्फोक) एयरबेस से वोयेगर रिफ्यूलिंग टैंकर (आसमान में ही फाइटर जेट में फ्यूल भरने वाला प्लेन) ने भी उड़ान भरी।
>> कुछ देर बाद ही साइप्रस एयरबेस से दो और टॉरनेडो को रवाना किया गया।
>> अब रॉयल एयरफोर्स लोसिमाउथ (स्कॉटलैंड) बेस से छह टाइफून जेट्स को रवाना किया जाएगा।
397 सांसदों ने किया हमले के फेवर में वोट
पार्लियामेंट में 10 घंटे चली बहस के बाद ब्रिटेन के कुल 397 सांसदों ने आईएसआईएस के खिलाफ कैंपेन के फेवर में वोट किया, जबकि इसके विरोध में 223 सांसद रहे।
आतंकियों पर हमले पूरी तरह जायज : डेविड कैमरन
– कैमरन ने इराक में हुई बमबारी का हवाला देते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स से सीरिया में भी आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की सिफारिश की थी।
– प्रस्ताव के बहुमत से पास होने के बाद कैमरुन ने संसद में कहा, “ब्रिटेन को तबाह करने का मंसूबा पाले हुए आतंकवादियों पर हमले जायज हैं। आतंकियों पर हमले पूरी तरह कानूनन हैं और यह ब्रिटेन को सेफ भी रखेंगे।”
– कैमरुन ने कहा, “आतंकी हम पर इसलिए हमले करते हैं कि हम क्या हैं, ना कि हम क्या करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या हम इन खतरनाक इरादों वाले आतंकियों के खात्मे के लिए अपने सहयोगी देशों का साथ देते हैं या फिर हम इंतजार करते हैं उस समय का, जब वे हमें भी निशाना बनाएंगे।”

No comments:

Post a Comment