Tuesday, 22 December 2015

पुणे से हिरासत में लिया गया लापता युवक, ISIS में शामिल होने की थी आशंका

पुणे से हिरासत में लिया गया लापता युवक, ISIS में शामिल होने की थी आशंका
मुंबई: आतकंवाद निरोधी दस्ते ने एक व्यक्ति को पुणे से हिरासत में लिया है। वह मुंबई के उन तीन युवकों में से एक है, जिनके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने की आशंका थी।

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि पुणे की एटीएस इकाई के अधिकारियों ने सोमवार रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वह अभी युवक के नाम का खुलासा नहीं करेंगे, क्योंकि अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह 'लापता हुए तीन युवकों में से एक है या नहीं।' एटीएस और शहर पुलिस मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलवानी से तीन युवकों के लापता होने के मामले की जांच कर रहे हैं।

लापता हुए तीन युवक - अयाज सुल्तान (23), मोहसिन शेख (26) और वाजिद शेख (25) हैं।

तीनों युवकों के अभिभावकों ने पुलिस में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मालवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद खेतले ने सोमवार को कहा था, 'हमें संदेह है कि तीनों आईएस में शामिल हो गए हैं और जांच की जा रही है।'

No comments:

Post a Comment