Wednesday, 9 December 2015

भारत-पाक समग्र वार्ता के लिए तैयार: सुषमा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से मुलाकातImage copyrightMEA INDIA
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार शाम इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से मुलाकात के बाद विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करके कहा कि भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं.
इस्लामाबाद में संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, ''मैं संसद में कहकर आई हूं इसलिए उस मर्यादा को ध्यान में रखकर इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगी कि भारत और पाकिस्तान समग्र वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं.''
सुषमा स्वराज ने कहा कि वे इस बारे में विस्तार से कल दिल्ली में संसद में बयान देंगी.
बैंकॉक में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मुलाक़ात को सफल बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के विदेश सचिव बातचीत के बाकी पहलुओं के बारे में फैसला करेंगे.
जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है, ''दोनों पक्ष व्यापक द्विपक्षीय संवाद के लिए तैयार हो गए हैं. दोनों देशों के विदेश सचिव इसकी तारीख़ और रूपरेखा तय करेंगे. जिन मुद्दों पर बात की जाएगी उनमें शांति और सुरक्षा, जम्मू कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक, तुलबुल परियोजना, आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग, चरमपंथ के खिलाफ़ कार्रवाई, मादक पदार्थों की रोकथाम, मानवीय मुद्दे और लोगों के बीच परस्पर आदान-प्रदान शामिल हैं.''
प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के साथ विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़, उनके स्पेशल सहायक तारिक़ फातेमी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जजुंआ और विदेश सचिव एजाज़ चौधरी थे. सुषमा स्वराज के साथ वरिष्ठ भारतीय अधिकारी मौजूद थे.
सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज़ शरीफ़ से भी मुलाकात की.
सरताज अजीज़ के साथ मुलाकातImage copyrightMEA INDIA
इन बैठकों में द्विपक्षीय रिश्तों के अलग-अलग पक्षों पर बातचीत हुई.
सुषमा स्वराज अफ़ग़ानिस्तान पर हो रहे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 'हार्ट ऑफ़ एशिया' में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गई हुई हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment